रायपुर : 12 जून 2025
ज्येष्ठ माह की विदाई के साथ ही आज से आषाढ़ की शुरुआत हो गई है। गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों को अब मौसम में बदलाव और संभावित बारिश से राहत की उम्मीद बंधी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, साथ ही कई जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के करीबियों पर छापेमारी…
मानसून का इंतजार अभी बाकी
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरी तरह फैलने में अभी 3 से 4 दिन का समय लग सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। किसान वर्ग मानसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, ताकि खेती-किसानी की तैयारी शुरू हो सके। फिलहाल मौसम के बदले तेवर राहत की उम्मीद जगा रहे हैं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509